[object Promise]
क्राइम रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी
ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
देवरिया। ” जाको राखे साईंया मार सके ना कोई,बाल न बाका कर सके जो जग बैरी होय” यह कहावत आज उस वक्त सच साबित हो गया जब एक बाइक पर सवार दो लोगो के ऊपर जेसीबी चढ़ गई। और उन्हें कुछ नही हुआ।जबकि बाइक के परखचे उड़ गए।
आज करीब 11बजे शहर के सिविल लाइन रोड स्थित कंसल पेट्रोल पंप पर रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम परसा जंगल निवासी मनीष यादव अपने मित्र संजय के साथ बाइक में पेट्रोल भराने के लिए गए थे।
वही पेट्रोल पंप पर एक जे सी बी भी में डीजल भराने के लिए ड्राइवर गाड़ी से नीचे उतरा हुआ था। तभी पेट्रोल पंप पर खड़े एक टैंकर ने जेसीबी को पीछे से ठोकर मार दिया,जेसीबी गेयर खड़ी होने के चलते धक्का लगते ही स्टार्ट हो गया।
और पेट्रोल भरा रहे मनीष को बाइक को घसीटते हुए कुछ दूर तक लेकर चली गयी। ठोकर लगते ही मनीष और संजय बाइक से कूद गए।इस घटना बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। लेकिन मनीष और संजय बाल-बाल बच गए।
Leave a Reply