[object Promise]
? कुशीनगर में बोझ समझकर किसी ने जन्म देते ही अपने मासूम बच्ची को झाड़ी में फेंक ठुकराया तो अनीता देवी ने अपनाया
? जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा ने झाड़ी में मिली मासूम सी बच्ची को अनीता देवी को सौंपते हुए पालन पोषण करने के साथ करवाया नामकरण
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : क्या हो गया … मैं तो अपनी मां की कोख में नौ महीने से बड़े लाड़-प्यार से पल रही थी। मां मेरी हर हरकत पर हंसती थी। पापा भी मुझे छूकर गर्भ में मेरे मौजूदगी को महसूस करते थे। दोनों बहुत खुश थे। मुझे बस उस दिन का इंतजार था जब मैं मां की कोख से बहार आऊं। आज वो दिन भी आ गया था। मुझे बाहर की दुनिया देखनी थी.. मुझे यह क्या हो रहा है ? इतनी गन्दी बदबू। ये कौन मुझे नोच रहा है? मुझे दर्द हो रहा है ! मां-पापा तुम कहां हो ? क्या मेरी लड़की होने की सजा आप मुझे यूं देंगे ? क्या मुझे मां की गोद की जगह जन्म लेने पर कचरे का ढेर मिलेगा? प्लीज मुझे बचा लीजिये ! मुझे मां का आंचल चाहिए !
यह दर्द उस नवजात बच्ची की है,जिन्हें सड़क कि किनारे खेत में कुत्तों व जानवरों से नोचने के लिए फेंक दिया गया था । यह वह नवजात हैं जिनको जन्म के बाद अपनी असल मां की कोख नसीब नहीं हुई । नवजात मासूम सी बच्ची के इस दर्द को यहां के जिला पंचायत सदस्य जनार्धन कुशवाहा ने पहल करके समाज की इस संवेदनहीनता से रूबरू कराने की कोशिश की है। आइये आप भी अपने अदब के कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के से सेमरिया हनुमानगंज गांव का यह चेहरा देखें ले ।
बेशक : यहां बता दे कि पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के सेमरिया हनुमानगंज में गत दिनों गांव से खेतों की तरफ जाने वाले मार्ग स्थित सड़क के किनारे खेत के झाड़ियों में नवजात एक बच्ची दर्द से कराहते हुए चीख रही थी,सुबह का समय था लोग सोच करने निकले थे,हालांकि गांव के शंभूनाथ बर्मा भी अपने घर से सुबह शौच करने उसी मार्ग पर निकले हुए थे तभी उनको बीच रास्ते में अचानक एक नवजात बच्ची की रोते हुए आवाज सुनाई दी झाड़ियों के बीच से निकल कर आ रही आवाज सुन कर पास पहुंचे तो बच्ची को तड़पता देख उनसे रहा नहीं गया,श्री वर्मा गांव के लोगों को बुलाकर उक्त बच्चे को घर लाए ।
झाड़ियों में फेंकी गई बच्ची को लाने वाले शंभूनाथ वर्मा को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि उन्होंने इसकी सूचना सर्वप्रथम जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा को इसकी जानकारी दी,इस दौरान सुचना पर मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा ने गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ नवजात बच्ची को शंभूनाथ वर्मा की पत्नी अनीता देवी को पालन पोषण हेतु गोद में सौंपते हुए उक्त नवजात बच्ची का नामकरण भी करवा दिया,जिस बच्ची का गांव के लोगों ने राधा नाम रख दिया है,जिला पंचायत सदस्य जनार्धन कुशवाहा की पहल व पूर्व प्रधान सुनील कुमार के इस नेक कार्य को लोग काफी सराहना कर रहे हैं । इस तरह के नेक काम करने वालों में गांव के लोगों में उमाकांत बर्मा,सुखदेव मद्धेशिया,प्रमोद वर्मा,कांता बर्मा, कन्हैया मद्धेशिया,आदित्य गुप्ता, केदार मद्धेशिया,बिनय श्रीवास्तव,पिंटू यादव,हरीलाल प्रसाद,संजय यादव,अमर रौनियार का काफी योगदान रहा ।
Leave a Reply