जय बहादुर यूथ कांग्रेस के बिधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए

[object Promise]

रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन
अमेठी। आज यूथ काँग्रेस की सुबह मतगणना संपन्न हुई जिसमे गौरीगंज विधानसभा से मुसाफिरखाना निवासी जयबहादुर यादव 34 वोट से विजयी हुए वही उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा रहे जयबहादुर जीत का जश्न मनाते हुए मुसाफिरखाना स्थिति कांग्रेस कार्यालय पहुँचे जहाँ मोहित गुप्ता ने अपने युवा साथियो संग अध्यक्ष का स्वागत किया और सभी उपस्थिति युवा साथियो को लड्डू खिलाकर मुँह मीठा कराया।

नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष जयबहादुर यादव ने युवा साथियो से कहा कि यह जीत हमारी नही आप सबके आशीर्वाद और स्नेह का फल है जिसका हम बड़ी जिम्मेदारी से निर्वाहन करेंगे और युवा साथियो को अग्रसर करेंगे श्री यादव ने कहा कि अब समय आ गया है हम सब अपने प्रिय नेता राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्प लेकर अभी से कर्मठता ,ईमानदारी से मेहनत में लग जाये जिससे हम सब का लक्ष्य सिद्ध हो।

वही मोहित गुप्ता ने अमेठी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष शकील इदरीसी व सभी बिधान सभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं एवम बधाई दी।इस मौके पर सत्यभान सिंह,राहुल गुप्ता,दीपक पांडेय,सुरेश यादव,डॉ रिपन राय,वसी उल्ला,रामभवन यादव,आशीष,हर्ष यादव ,जितेंद्र यादव,वसीम ,युवराज,शुभम, श्यामजी आदि रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *