उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के पडरौना विकास खंड के ग्राम बसहिया के टोला बडई टोला में गत वर्षो से चले आ रहे मकतब के जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई तू-तू मैं-मैं के साथ में नोकझोंक के आलावे वर्तमान में दो प पक्षों के बीच तनाव होने के कारण एक पक्ष की ओर से मकतब मे ताला लगा दिया है |
जानकारी के अनुसार बसहिया बनवीरपुर के बडई टोला स्थित उक्त मकतब के जमीन को लेकर जुड़ा मामला दो पक्षों के बीच वर्षों से चला आ रहा था | बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच गत दिन हुए आपसी रंजिश को लेकर तू तू मैं मैं व नोक झोंक होने के बाद आई तनाव से अब एक पक्ष ने उक्त मकतब के मेन गेट का ताला जड़ दिया है | ऐसे में सवाल उठता है कि नए सत्र को लेकर चालू हो चुके उक्त मकतब में
पढ़ाई के दौरान तालीम हासिल करने वाले छात्र कैसे पढ़ाई करेंगे ?
Leave a Reply