मीटिंग को बीच में छोड़कर निकले खड्डा और हाटा के विधायक
कलेक्ट्रेट के सभागार में चल रही थी कई मुद्दों पर मीटिंग
जिले भर से सभी अधिकारी थे मौजूद
नाराज दो विधायक सीएम से करेंगे कुशीनगर डीएम की शिकायत
[object Promise]
भाजपा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी
मुसहरों की मौत व अन्य कई बातों को लेकर बीच मीटिंग में बहस
जिला प्रशासन के क्रियाकलापों पर थे खड्डा विधायक नाराज
शनिवार को मुख्यालय पर चल रही थी महत्वपूर्ण मीटिंग
बीच मीटिंग में बिगड़ी बात
पडरौना,कुशीनगर : कलेक्ट्रेट सभागार में हो रही बैठक के दौरान खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी व डीएम डा. अनिल कुमार सिंह के बीच गरमा-गरम बहस हो गयी। बैठक में हाटा विधायक पवन केडिया भी मौजूद थे। बहस होने पर खड्डा विधायक बैठक समाप्त होने के पहले ही उठ कर चले गए।
[object Promise]
डीएम डा. अनिल कुमार सिंह
शासन के निर्देश पर महीने के हर चौथे शनिवार को विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक होनी है। इसी के क्रम में कुशीनगर में जिला मुख्यालय पर पहली बार बैठक आयोजित की गयी थी। बैठक में खड्डा विधायक ने सवाल उठाया कि यहां इतने अधिकारियों की बैठक में क्या जरूरत थी, जिस पर डीएम ने कहा कि सभी अधिकारियों से जुड़े मुद्दे हैं इसलिए बैठक में सभी का रहना जरूरी है।
इस पर विधायक ने कहा कि सब अपनी मर्जी से हो रहा है। विधायक ने सवाल पूछा कि दुदही क्षेत्र में मुसहरों की हो रही मौत पर प्रशासन क्या कर रहा है। डीएम ने कहा कि प्रशासन को जो करना है कर रहा है और यह सवाल सदन में उठाना चाहिए। यह सदन नहीं है मीटिंग हॉल है। यहां जिले के विकास की कार्ययोजना बनाई जाती है। इसी बात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खड्डा विधायक बाहर निकल गए।
Leave a Reply