जन शिकायत को बेहतर बनाने के लिए “सच का सामना” का हुआ आयोजन 

[object Promise]
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य  द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार गौरीगंज में जनशिकायत प्रणाली को बेहतर बनाने हेतु “सच का सामना” का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत वादी, प्रतिवादी  व  सम्बंधित विवेचक/जाँच अधिकारी एक दूसरे के साथ बैठे |

विवेचना सम्बन्धी 08 व शिकायत प्रार्थना पत्र सम्बन्धी 10, कुल 18 शिकायतों को पटल पर रखकर समाधान किया गया तथा शिकायतकर्ता द्वारा की गयी शिकायत के बारे में विवेचक/जाँच अधिकारी द्वारा प्रचलित कार्यवाही के बारे में अवगत कराया गया | अधिकतम शिकायतों का निस्तारण किया गया व शेष के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *