ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन
वरासत के मामले एक माह से अधिक लम्बित रहने पर संम्बन्धित के खिलाफ होगी कडी कार्यवाही……… जिलाधिकारी।
अमेठी ।। जिलाधिकारी डा0 राम मनोहर मिश्रा ने तहसील गौरीगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए फरियादियों से स्वयं उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने तहसील गौरींगज में जनशिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता को भी परखा। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ समबद्ध तरीके से किये जाये, शासन की भी यही मंशा है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता कदापि न बरती जाय।
तथा तहसील मुसाफिरखाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 69 जनशिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीमें रवाना की गयी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान रेनू पत्नी उमेश सरोज निवासी ग्राम मठिया कालिकागिरि ने अपने घर के जलने की शिकायत पूर्व में दर्ज करायी गयी जिसकी सही जानकारी लेखपाल द्वारा न दिये जाने पर जिलाधिकारी ने लेखपाल चन्द्रदेव पाण्डेय से जवाब तलब करने के निर्देश तहसीलदार गौरीगंज को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान वरासत सम्बन्धी अधिक प्रर्थना पत्र आने पर जिलाधिकारी ने कहा कि 01 माह से अधिक वरासत के प्रकरण लम्बित रहने पर सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने अवैध कब्जों की अधिक शिकायत पर अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिये। शिकायतकर्ताओं द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विद्युत मीटर में गडबडी तथा बिना उपयोग के अधिक बिल आने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीओ विद्युत को एक सप्ताह के अन्दर सीलिंग डिफेक्ट सही कराकर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिये।
Leave a Reply