जनपद में यातायात जागरुकता व चेकिंग अभियान चलाया गया

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। रविवार को यातायात माह के दसवें दिवस पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार यातायात पुलिस जनपद अमेठी द्वारा जनपद में यातायात जागरुकता व चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें सावर्जनिक जगहों पर यातायात नियमों से सम्बन्धित वैनर व पोस्टर लगवाये गए तथा आम जनता के लोगों व व्यावसायिक वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पम्पलेट व स्टिकर वितरित किये गए

जनपद में यातायात जागरुकता व चेकिंग अभियान चलाया गया

तथा सीट बेल्ट न लगाने वाले चालकों को सीट बेल्ट लगवायी गयी साथ ही बिना हेलमेट मोटर साइकिल सवारों को हेलमेट लगवाये गए तथा उन्हें यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए पम्पलेट व स्टिकर वितरित किये गए । यातायात नियमों का पालन करने वाले लोगों को बधाई दी गई ,वहीं चेकिंग के दौरान कुल 81 वाहनों का चालान किया गया तथा 61500 रूपये का जुर्माना योजित किया गया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *