रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर।। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि जनपद में अतिवृष्टि, आवागमन बाधित होने एवं छात्र/छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक संचालित समस्त परिषदीय विद्यालय/ मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त विद्यालयों में 12 व 13 जुलाई को शिक्षण कार्य स्थगित करने के आदेश दिये गये हैं।

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी व जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया है कि उपरोक्त का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
Leave a Reply