जनपद प्रयागराज में अरैल घाट पर विवाहित स्त्री के साथ किया दुष्कर्म

जनपद प्रयागराज में अरैल घाट पर विवाहित स्त्री के साथ किया दुष्कर्म
ब्यूरो चीफ
राकेश कुमार केसरवानी

प्रयागराज। अरैल बांध रोड स्थित फूलमंडी पुलिया के नीचे मंगलवार देर शाम एक विवाहित महिला संग तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उधर से गुजर रहे लोगों की जब निगाह पड़ी तब उन लोगों ने आरोपियों को दौड़ा लिया। इसमें दो आरोपी निकल भागे जबकि एक को पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर नैनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अर्द्ध बेहोशी की हालत में पड़ी पीड़िता को लेकर पुलिस सीएचसी चाका पहुंची, जहां से उसे डफरिन अस्पताल रिफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचकर एसएसपी अतुल शर्मा एवं एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी ने भी घटना की जानकारी ली। आरोपियों की तलाश में पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही है। फूलमंडी पुलिया के नीचे शाम करीब साढ़े छह बजे एक ई रिक्शा सड़क पर संदिग्ध हाल में खड़ा दिखाई पड़ा।

लोगों को जब शक हुआ तब कुछ लोग नीचे पहुंचे। वहां एक महिला अर्द्ध बेहोशी हाल में पड़ी मिली। यह देख उन लोगों के होश उड़ गए। वहां लोगों को जमा होते देख तीन युवक ई-रिक्शा के साथ भागने लगे। लोगों ने इन युवकों को दौड़ा लिया। इनमें दो युवक किसी तरह भाग गए जबकि तीसरा पकड़ में आ गया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दे दी। सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर इंस्पेक्टर नैनी वीके सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। कुछ देर बाद आला अधिकारी भी पहुंचे। पूछताछ में युवक ने बताया कि युवती को नैनी सब्जीमंडी के पास दो लड़के लेकर उसके ई रिक्शा में बैठे थे। उन दोनों लड़कों के साथ वह कैसे आई, यह बात वह नहीं बता सका।

पकड़ा गया युवक साथियों के बारे में जानकारी नहीं दे सका। वहीं, पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय पीड़िता मूलत: बिहार की है। यहां नैनी के एक मोहल्ले में उसकी शादी हुई है। उसके तीन बच्चे हैं। मंगलवार, सुबह पति के साथ उसका झगड़ा हुआ था। इससे नाराज होकर वह शाम करीब साढ़े चार बजे घर से निकल गई। ई रिक्शा चालक महेवा का रहने वाला है। उसने अपना नाम राहुल भारतीया बताया है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवती को नशीला पदार्थ दिया गया था। ़ इंस्पेक्टर नैनी के मुताबिक बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *