जनपद प्रयागराज धूमनगंज के सैनिक कालोनी में घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

जनपद प्रयागराज धूमनगंज के सैनिक कालोनी में घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार केसरवानी

जनपद प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के नींवा इलाके की सैनिक कॉलोनी में एक महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के घर में घुसे दो बदमाशों ने मुंह दबाकर उसे खींच लिया और धमकी देकर दुष्कर्म किया। एक युवक महिला को पकड़े रहा जबकि दूसरे ने आबरू लूटी। बदमाशों के दो साथी घर के बाहर भी खड़े थे। दुष्कर्म के बाद बदमाश भाग निकले। सुबह महिला ने थाने पहुंच घटना की जानकारी दी तो पुलिस जांच को पहुंची।अनुसूचित जाति की महिला ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। नींवा स्थित सैनिक कॉलोनी में रहने वाला एक शख्स चाय पान की गुमटी चलाता है। रात ढाई बजे के करीब बाउंड्री फांदकर उसके घर दो बदमाश घुसे, जबकि दो बाहर ही खड़े रहे। 24 वर्षीय विवाहिता बरामदे में सो रही थी। जबकि उसका पति कमरे में सो रहा था बदमाशों ने महिला को अंधेरे में दबोच लिया। इसके बाद कमरे की कुंडी बाहर से चढ़ा दी ताकि उसका पति बाहर न आ सके। इसके बाद एक बदमाश ने महिला का मुंह दबाकर जमीन पर पटक दिया। धमकी देकर दूसरे युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला धक्का देकर चीखने लगी तो दोनों बदमाश दीवार फांदकर भाग गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *