जनपद के थानों द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत चलाये गये अभियान के तहत कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 07 अभियोग पंजीकृत करते हुए,80 ली0 अवैध शराब बरामद

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी, दयाराम के पर्यवेक्षण एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों के कुशल नेतृत्व में जनपद में अवैध मादक पदार्थों व शराब निर्माण एवं विक्रय करने के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 09.09.2019 को संयुक्त अभियान चलाया गया । जिस क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 32 टीमों द्वारा संभावित कुल 64 स्थलों पर दबिश देकर कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए सभी के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 80 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया।

कुल पंजीकृत अभियोगों की संख्याः07
थाना मुंशीगंज-01, पीपरपुर-01,संग्रामपुर-01, क्मरौली-01,शिवरतनगंज-03 ।

कुल गिरफ्तार अभियुक्तो की संख्याः-07
कुल बरामदगीः 80 ली0 अवैध कच्ची शराब ।
थाना मुंशीगंज-10, पीपरपुर-20,संग्रामपुर-10, क्मरौली-10,शिवरतनगंज-30 ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *