जनपद अमेठी को “आत्मनिर्भर अमेठी” बनाने हेतु 21000 लाभार्थियों को 150 करोड़ का ऋण वितरण का लक्ष्य।

[object Promise]

मा. सांसद जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ई-स्वरोजगार संगम- अमेठी (e-SS) का किया शुभारंभ।

06 जून 2020 तक 6500 लाभार्थियों को 35.87 करोड़ का ऋण वितरित।

आज शुभारंभ के अवसर पर एनआईसी में डीएम व सीडीओ ने लाभार्थियों को सौपें प्रतीकात्मक चेक।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

[object Promise]

अमेठी 06 जून 2020, आज अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित ई-स्वरोजगार संगम-अमेठी (e-SS) का मा. केंद्रीय मंत्री/सांसद श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने कलेक्ट्रेट स्थित एन0आई0सी0 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना का शुभारंभ किया। इस योजना अंतर्गत जनपद अमेठी को “आत्मनिर्भर अमेठी” बनाने के उद्देश्य से 21000 लाभार्थियों को 150 करोड़ रूपए का ऋण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसके क्रम में 6 जून 2020 तक कुल 6500 लाभार्थियों को 35.87 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है। आज शुभारंभ के अवसर पर एन0आई0सी0 में जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार व मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ ने 11 लाभार्थियों को 01 करोड़ 12 लाख 9 हजार रुपये ऋण का प्रतीकात्मक चेक सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने बैकर्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी ने मानवता और समाज के लिए अभूतपूर्व संकट खड़ा किया है, इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने कोरोना महामारी को रोकने के लिए 25 मार्च 2020 से 4 फेस में लाकडाउन की घोषणा किया। पिछले कुछ महीनों में जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आर्थिक गतिविधियां न्यूनतम रही। अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए और आम जनमानस को आर्थिक सहायता देने के लिए भारत सरकार ने विभिन्न कदम उठाए, मा. सांसद जी ने कहा की जिला अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित सभी बैंक नए उद्यमियों को और किसानों की नकदी की कमी को ऋण के माध्यम से पूरा करें। e-SS अमेठी का मुख्य ध्येय “वोकल फॉर लोकल” के साथ देश को आत्मनिर्भर बनाना है, साथ ही मा. सांसद जी ने बैंकों को सलाह दिया कि भारत सरकार द्वारा जारी सुरक्षा के सभी निर्देशों का अनुपालन करें, e-SS अमेठी ऋण की सुविधा देने के साथ ही व्यक्तियों, किसानों, रेहड़ी, पटरी वालों और उद्यमियों को ऋण सुविधा का प्रस्ताव भी देगा और उन्हें इस संबंध में जागरूक करेगा। जिससे माननीय प्रधानमंत्री जी का आत्मानिर्भर भारत बनाने का सपना पूरा किया जा सके। इस दौरान उक्त के अतिरिक्त अन्मय कुमार मिश्रा क्षेत्रीय प्रमुख रायबरेली, डॉ. रामजस यादव मुख्य महाप्रबंधक/संयोजक एसएलबीसी उत्तर प्रदेश, विमल कुमार गुप्ता एलडीएम अमेठी, विनय शर्मा एलडीएम रायबरेली, रवि प्रकाश मिश्रा क्षेत्रीय व्यवसाय प्रमुख एवं बैंकों के जिला समन्वयक सहित लाभार्थीगण मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *