संगम देवी को जनता दर्शन में उसकी फरियाद हुई पूरी।
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर 04 जुलाई, जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती द्वारा कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन की तरह आज प्रातः 09 बजे से 11 बजे तक जनता दर्शन में जनसुनवाई के दौरान आये सभी फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों से सीधे बात कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के कड़े निर्देश दिये। उन्होंने अपने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि शिकायतकर्ता पुनः उनके समक्ष आता है तो सम्बन्धित अधिकारी को कदापि बक्शा नही जायेगा।

जिलाधिकारी के जनता दर्शन में श्रीमती संगम देवी पत्नी कल्प कुमार, निवासी बरौला(कुंडवा), पोस्ट गौरा सुलतानपुर ने प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उसने लिखा था कि पिछले एक वर्ष से पित्त की पथरी से पीड़ित है तथा आँख में सूजन है और आपरेशन कराने के लिये असमर्थ है। डीएम द्वारा गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका आधार कार्ड, निर्वाचन पहचान पत्र मौके पर ही बनवाये जाने की औपचारिकता पूर्ण कराने के साथ ही उसके इलाज के लिये मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर तत्काल कराये जाने का निर्देश दिया। उनके जनता दर्शन में कुल 134 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश कर तत्काल सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजने का निर्देश दिया, जिसमें ऑनलाइन 99 जनशिकायती प्रार्थना पत्र तथा 35 आफलाइन प्रार्थना पत्र भेजे गये।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, अपर उप जिलाधिकारी सदर विधेश तथा भारी संख्या में फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply