जनता दर्शन में प्राप्त जन शिकायतों को गम्भीरता से लें अधिकारी- जिलाधिकारी।

जनता दर्शन में प्राप्त जन शिकायतों को गम्भीरता से लें अधिकारी- जिलाधिकारी।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर।।, जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बुद्धवार को प्रातः 09 बजे कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई प्रारम्भ की। उन्होंने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से दूरभाष पर निर्देशित किया कि जनता दर्शन में आई जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध ढंग से किये जायें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आम जन की समस्याओं को सम्बन्धित अधिकारी द्वारा सही ढंग से निस्तारित किये जायें, ताकि उन्हें बार-बार अधिकारियों के पास चक्कर न लगाना पड़े।

जनता दर्शन में प्राप्त जन शिकायतों को गम्भीरता से लें अधिकारी- जिलाधिकारी।

जिलाधिकारी के जनता दर्शन के दौरान आज कुल 90 जन शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें जनता दर्शन पंजिका में अंकित कराकर ऑनलाइन 65 प्रार्थना पत्र व ऑफलाइन 25 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित अधिकारियों को अपने निर्देश अंकित कर भिजवाया। उन्होंने कहा कि राजस्व व पुलिस के प्रकरणों को सम्बन्धित अधिकारी गम्भीरता से लें, यदि शिकायतकर्ता उनके पास पुनः आया तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिये वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, अपर उप जिलाधिकारी सदर विधेश सहित भारी संख्या में फरियादीगण उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *