[object Promise]
जगदीशपुर अमेठी – अश्वमेघ महायज्ञ 108 कुण्डलीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा के शुभ उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर चौराहा रेलवे क्रासिंग तक पैदल भ्रमण किया। तो वही गोमती तट जाकर पुनः कथा स्थल पर वापस पहुँची। वही कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा।
जगदीशपुर विकास खण्ड स्थित राम लीला मैदान में पाँच दिवसीय अश्वमेघ महायज्ञ 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा के उपलक्ष्य में एक भव्य आयोजन आरम्भ किया गया। जिसमे कथा आरम्भ से पहले बड़े ही धूमधाम हाथी घोड़ा के साथ एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई।
इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने 108 कलशों को अपने अपने सिर पर रख कर रामलीला मैदान से चौराहा गुलाबगंज होते हुए रेलवे क्रासिंग तक पैदल जयकारा लगाते हुए भ्रमण किया। तो दण्डेश्वर धाम गोमती तट थौरी के लिए गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा पहुँचकर पूजा अर्चना कर पुनः कथा स्थल की वापसी की गई। कलश यात्रा में उमड़ी अपार जनसमूह में बड़ी तादात में पुरुष महिला बालक बालिका सहित बच्चो ने जयकारा लगाते हुए गुलाबगंज चौराहा सिंह मार्केट रेलवे क्रासिंग होते हुए गोमती तट तक यात्रा किया।
इस शुभ अवसर पर राज्यमंत्री सुरेश पासी पूर्व केंद्रीय दुर्गा पूजा अध्यक्ष छेदी लाल यज्ञसेनी प्राचार्य मान सिंह राठौर राजकुमार अग्रवाल राम गोपाल माहेश्वरी दिनेश यज्ञसेनी प्रधान संघ अध्यक्ष गौरव सिंह अजीत कौशल प्रधान नागेंद्र तिवारी प्रधान एसबी सिंह रोहित कौशल सर्वेश वैश्य नितिन बाजपेई नीतीश यज्ञसेनी अंकेश कनौजिया प्रधान रमेश सिंह सहित हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। तो वही सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी रमाकान्त प्रजापति उपनिरीक्षक महेन्द्र सरोज महिला उपनिरीक्षक रश्मि यादव अपने हमराहियों के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे।
Leave a Reply