जगदीशपुर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा 03 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

[object Promise]
ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन

चोरी की 08 अदद मो0 साईकिल व 04 अदद कूटरचित आर०सी० बरामद

अमेठी।।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रमाकान्त प्रसाद प्रजापति प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर मय हमराह 5.मार्च को देखभाल क्षेत्र एवं चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन चोरों का एक गैंग जगदीशपुर से चोरी की मोटरसाईकिलों के साथ बड़ा गाँव की तरफ आने वाला है । इस सूचना पर बड़ागाँव रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग की जाने लगी कि प्रभारी स्वाट टीम विनोद यादव मय हमराह आ गये।

थोड़ी देर बाद जगदीशपुर की तरफ से तीन संदिग्ध व्यक्ति तीन मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिये जिन्हें रुकने का इशारा किया गया तो मुड़ कर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेर कर आवश्यक बल प्रयोग कर बुधवार को सुबह ही पकड़ लिया गया । पूछने पर एक ने अपना नाम अजय कुमार, दूसरे ने अपना नाम मजहर हुसैन तथा तीसरे ने अपना नाम मो0 जावेद बताया।

गाड़ियों के कागज मांगने पर दिखा न सके । पूछताछ करने पर बताये कि हम लोग मोटरसाइकिलों की चोरी कर नम्बर प्लेट बदलकर फर्जी कागज तैयार कर लोगों को बेच देते हैं । अभियुक्तों की निशानदेही पर हुसैनगंज तिराहे के पास जंगल से चोरी की अन्य पांच मोटरसाइकलें बरामद हुई ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *