छ दिवसीय धरना प्रदर्शन पर बैठे समर्थ किसान पार्टी के कार्यकर्ता

[object Promise]

कौशाम्बी l समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे डायट मैदान मंझनपुर मे जचल रहे धरने के दूसरे दिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेम चन्द्र केशरवानी की अध्यक्षता मे किसानों ने ऐलान किया कि जल्द ही जोगापुर पम्प कैनाल न चालू किया तो किसान अनशन करेंगे। प्रेम चन्द्र केशरवानी ने जिला प्रशासन को चेताया कि धरना-प्रर्दशन को  गंभीरता से ले नहीं तो सैकड़ों पर किसान सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

किसान नेता अखिलेश शर्मा ने कौशाम्बी के किसानों की अनदेखी करने का जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से किसानों को सिंचाई के लिए नहरों मे पानी नहीं मिल रहा और पलेवा करने के लिए परेशान है। मान सिंह लोधी ने आवारा पशुओं से किसानों की फसलों का हो रहे नुकसान का जिक्र करते हुए कहा कि प्रशासन आवारा पशुओं से हो रहे नुकसान का मुआवजा दें।

इस मौके पर भैरव प्रसाद, फूलचंद्र लोधी, गया प्रसाद सिंह, देवराज सिंह, एड. देवेन्द्र पाण्डेय, बलराम सिंह, जयचन्द्र सिंह, सुरेश सिंह, गुलाब सिंह, ननकी देवी, नईया देवी, समर्थ किसान पार्टी के आदि लोग धरना प्रदर्शन मे उपस्थित रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *