रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। मुसाफिरखाना स्थिति राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एन एस एस इकाई के स्वयं सेवी छात्र छात्राओं ने एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज कुमार एवम संबद्ध अधिकारी डॉ जय प्रकाश पटेल के नेतृत्व में संविधान दिवस के अंतर्गत एक साम्प्रदायिक सद्भावना रैली निकाली।इस रैली में सद्भावना प्रतीक चिन्हों के माध्यम से लगभग 6000 रु का अंशदान एकत्रित किया गया।रैली को रवाना करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केसी वर्मा ने मानवाधिकार दिवस 10 दिसम्बर सहस्र सेना झंडा दिवस 7 दिसम्बर एवम कौमी एकता सप्ताह 15 नवंबर से 22 नवम्बर के प्रासंगिकता की जानकारी स्वयंसेवियों को दी।साथ ही उन्हें नागरिकों को विनम्रता से अंशदान करने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध भी किया गया।इस रैली में सहायक हरिश्चंद्र एवम छात्र अभिषेक, प्रियम परवीन एवम छात्रा शिवांगी,फिरदौस पिंकी और दिब्या ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
Leave a Reply