अमेठी। अमेठी के गाँव बरतली धनापुर गांव में ग्यारह अप्रैल को हुई छात्रा की हत्या का आखिरकार अमेठी पुलिस ने खुलासा कर दिया है।छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब हो कि बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा का 11 अप्रैल की रात्रि घर से कुछ दूरी पर हत्या कर दी गयी थी। छात्रा गांव में आयोजित एक नृत्य कार्यक्रम को देखने गयी थी इसके बाद छात्रा का लहूलुहान शव पाया गया था।
12 अप्रैल की सुबह अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गाँव बरतली धनापुर में बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा नीतू सरोज (19 वर्ष)पुत्री सीताराम सरोज का शव घर से कुछ ही दूरी पर लहूलुहान स्थिति में मिला था छात्रा का शव मिलने से गाँव में हड़कंप मच गया था परिजनों के अनुसार छात्रा की गला रेतकर हत्या की गई थी मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि 11 अप्रैल की रात नीतू गाँव के पास आयोजित नौटँकी का प्रोग्राम देखने के बाद देर रात में घर वापस आ गयी थी और सुबह छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मृत अवस्था में मिला था वारदात की सूचना मिलते ही जनपद के पुलिस उच्चाधिकारी ने मौके पर पहुचकर मामले की जांच पड़ताल एवं घटना के खुलासे का प्रयास शुरू कर दिया था।
छात्रा हत्याकांड के बाद बरतली धनापुर गांव में जमकर हंगामा हुआ था नीतू के परिजन आरोपी के गिरफ्तार नहीं होने तक रोड जाम करने व अंतिम संस्कार नहीं करने की बात पर अड़े थे उच्चाधिकारियों के काफी समझाने पर परिजन शांत हुए तब जाकर छात्रा के शव का अंतिम संस्कार किया गया था।
ऐसे में पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर काफी दबाव था इस घटना को चुनौती पूर्ण मानते हुए पुलिस ने हत्या का खुलासा करने के लिए अमेठी के एसपी केके गहलौत द्वारा टीम गठित कर अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे के नेतृत्व में घटना का शीघ्र ही खुलासा करने के लिए निर्देशित किया गया था ।
पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्चिंग अभियान चला रही थी इसी क्रम में बीती शुक्रवार की देर रात्रि इस वारदात को अंजाम देने वाले अनिल कुमार सरोज पुत्र गणेश सरोज निवासी पट्टी थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।घटना का खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है बताया कि आरोपी ने छात्रा के साथ सम्बन्ध बनाने के बाद हत्या करने की बात स्वीकार की है आरोपी के पास से आला कत्ल भी बरामद हुआ है।
Leave a Reply