छात्र/छात्राओं के द्वारा पेंटिंग के माध्यम से मतदान के प्रति मतदाताओं को किया गया जागरुक     

[object Promise]

पीलीभीत  । जनपद में वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के प्रचार-प्रसार के अन्तर्गत आज विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के द्वारा कलेक्टेट परिसर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए परिसर के वाउन्ड्रीवाल पर पेटिंग के माध्यम से अभियान चलाया गया। विभिन्न विद्यालयों से आये बच्चों के द्वारा विभिन्न रंग बिरंगी आकृतियों एवं स्लोगन तथा तस्वीरों की पेटिंग कर मतदान करने के प्रति लोगों को जागरूक किया।

आयोजित अभियान में आर्य कन्या इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, रामा इण्टर कालेज के छात्र/छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर जिला विद्यालय निरीक्षक, सम्बन्धित विद्यालयों के अध्यापकगण उपस्थित रहे। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के विद्यालयों में रैली का आयोजन सभी सरकारी अस्पतालो व निजी नर्सिग होमो द्वारा जारी परामर्श पत्र पर जागरूकता लोगो अंकित कराये गये तथा जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा गैस सिलेण्डरों पर जागरुता स्टीकर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *