कानपुर. आज छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता मेयर कानपुर नगर प्रमिला पांडे एमएलसी अरुण पाठक विधायक अभिजीत सांगा विधायक महेश त्रिवेदी भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी दक्षिण जिला अध्यक्ष प्रमिला गुप्ता कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह एवं संयोजक डॉ सुधांशु राय के द्वारा किया गया सर्व प्रथम आगमन पर गुब्बारों को उड़ा कर युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर डॉक्टर दिनेश शर्मा के द्वारा युवा महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा की गई तत्पश्चात मीनल सक्सेना ने वंदना नृत्य पेश कर सभी का मन मोह लिया तो वही आईबीएम के छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य कर वहां पर उपस्थित अतिथियों और अन्य उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय आर्टिस्ट अमित वर्मा ने 3 मिनट में मुख्य अतिथ डॉक्टर दिनेश शर्मा जी का पेंटिंग बनाकर उन्हें बैठ गई जिस पर उप मुख्यमंत्री ने उनकी प्रशंसा की और उस पेंटिंग को लखनऊ लाने का अनुरोध किया इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कार पार्किंग का शिलान्यास भी किया गया विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने मंच पर उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत किया तत्पश्चात विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता जी ने बताया कि इस बार विश्वविद्यालय का युवा महोत्सव एक नए रूप में मनाया जा रहा है जिसमें विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को मिलाकर एक कमेटी बनाई गई साथ ही साथ विश्वविद्यालय परिसर के संचालित समस्त विभागों के छात्र-छात्राओं हेतु युवा महोत्सव से पूर्व आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसका उद्देश्य युवा महोत्सव के लिए छात्र-छात्राओं को पूर्ण रूप से तैयार करना था जिसमें छात्रों ने बहुत जोश और उत्साह से भागीदारी की उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ढाई लाख रुपए युवा महोत्सव के आयोजन के लिए जारी किए गए हैं.
उन्होंने कहा कि आगामी 12 जनवरी को नेशनल लेवल पर आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा कांटे की टक्कर दी जाएगी और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जाएगा उन्होंने माननीय उपमुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय हेतु अपना सकारात्मक रुख रखा जिसको विश्वविद्यालय उसी सकारात्मक तरीके से पूरा करेगा युवा महोत्सव के मुख्य अतिथि डॉक्टर दिनेश शर्मा ने विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए कहा की विश्वविद्यालय द्वारा यह अत्यंत सराहनीय कार्यक्रम रहा उन्होंनेi शिक्षा प्रणाली पर कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम नकल विहीन परीक्षा को कराएं और इस बार हम उस उद्देश्य में सफल भी रहे उन्होंने कहा की युवा महोत्सव के लिए तो ढाई लाख दिए गए हैं साथ ही साथ रोजगार परक कार्यक्रमों को भी हम लोग प्रोत्साहित कर रहे हैं .
उन्होंने आगामी जनवरी माह में होने वाले नेशनल लेवल युवा महोत्सव में उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधित्व पर बल दिया और कहा कि हमारे प्रदेश देश में इन गतिविधियों में अपना नाम ऊंचा करेगा आज तीन विभिन्न स्थानों पर युवा महोत्सव की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें की ऑडिटोरियम में फोक डांस एवं ट्राईबल डांस का आयोजन हुआ और क्लासिकल डांस का भी आयोजन हुआ साथी साथ माइन और मिमिक्री में भी छात्र-छात्राओं ने एक से एक बढ़कर कार्यक्रम पेश किए मल्टीपरपज हॉल में फाइन आर्ट की तीन इवेंट्स रंगोली मेहंदी और कोलाज आयोजित किया गया तो वही आईबीएस बीटीके ऑडी में डिबेट और एलोकेशन का आयोजन हुआ आज सुबह से ही विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या में आना शुरू कर दिया सबसे पहले मल्टीपरपज हॉल से प्रोसेशन शोभायात्रा निकली जिसको कि विश्वविद्यालय के कुलपति कुलसचिव एवं संयोजक डॉ सुधांशु राय ने अगवाई की जिसमें 23 महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने छात्र-छात्राओं की रंगारंग ड्रेसेस के साथ प्रतिभा गीता की आज सुबह से ही विश्व विद्यालय कैंपस में उत्सव सा माहौल दिख रहा था सभी लोग अपने रंगो में व्यस्त थे युवा महोत्सव के संयोजक डॉ सुधांशु राय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों के अंदर आत्मविश्वास पैदा होता है और उन्हें अपने हुनर को प्रदर्शित करने का मौका भी मिलता है जो कि किसी भी व्यक्ति के सफल होने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है महोत्सव की सह संयोजी का डॉ बार्शी सिंह ने बताया की आज सुबह 23 महाविद्यालयों ने रिपोर्टिंग करी और लगभग हर विधाओं में 14 15 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया उन्होंने बताया कि कल लाइट वोकल स्केट वन एक्ट प्ले क्ले मॉडलिंग ऑन द स्पॉट पेंटिंग पोस्टर मेकिंग क्विज इंस्टॉलेशन क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल पाश्चात्य विवाद समूह गान वेस्टर्न वोकल फूंक ऑर्केस्ट्रा प्रतियोगिताएं ऑडिटोरियम मल्टीपरपज हॉल यूआईईटी और आईएसबीटी में आयोजित की जाएंगी ऑडिटोरियम में नृत्य कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अर्पणा कटिहार पीआईबी एसबीटी में डिबेट और एजुकेशन का संचालन डॉक्टर चारू खान और मल्टीपरपज हॉल के फाइन आर्ट्स प्रतियोगिताओं का संचालन डॉक्टर पहलाद सिंह द्वारा किया गया पूरे कार्यक्रम का संचालन एंकर अमित शर्मा के द्वारा किया गया उद्घाटन समारोह का संचालन डॉक्टर शाहरुख खान ने किया आज नेट के जजेस में विपिन निगम सौम्या गुप्ता अमित सिंह शंकर लाल भट्ट रंगोली और हिंदी में प्रेम कुमारी मिश्रा कामायनी शर्मा डिबेट और एजुकेशन में उमंग अग्रवाल डॉक्टर शिवा श्री सुशील मिश्रा डॉ अलका दीक्षित निर्णायक मंडल के रुप में उपस्थित रहें इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर एसके श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी प्रोफेसर संजय स्वर्णकार चीफ प्रॉक्टर डॉ नीरज सिंह डॉ आशीष श्रीवास्तव डॉक्टर संदेश गुप्ता डॉक्टर डीके सिंह डॉक्टर अंजू दीक्षित डॉ रश्मि गौतम डॉ जितेंद्र डबराल डॉ दीप्ति राय डॉक्टर लोकेश्वर सिंह डॉ अजय यादव डॉ पुष्पा में मोरिया डॉ कल्पना अग्निहोत्री डॉ द्रोपती यादव डॉ विवेक सिंह सचान डॉ बृजेश कटियार डॉ संदीप सिंह डॉ अजय गुप्ता शाश्वत कटियार डॉक्टर देवबाग सिंह डॉ मनीष कुमार प्रोफेसर मुकेश नंगा डॉ विनय सचान डॉ प्रियंका डॉ रिचा सिंह डॉ ऋचा गुप्ता डॉ रवि त्रिपाठी संहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष शिक्षक गण एवं कानपुर शहर के विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्राचार्य डॉक्टर साधना सिंह डॉक्टर बीडी पांडे डॉ नूतन वोहरा प्रतिमा वर्मा डॉ निवेदिता शुक्ला डॉ सुनीता रिया डॉ दीप्ति सक्सेना सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में डॉ विवेक द्विवेदी डॉ दिवाकर मिश्रा श्री पंकज शर्मा श्री मनीष धवन श्री संजय जी श्री महेश जी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे डॉक्टर सुधांशु राय संयोजक युवा महोत्सव छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर। (अखिलेश कुमार भीमसेन)
Leave a Reply