चौदह कोशी अयोध्या परिक्रमा के लिए सैकड़ो रामभक्तों का जत्था गाजे-बाजे के साथ रवाना

[object Promise]

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना(अमेठी)। क्षेत्र के निजामुददीनपुर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर से मंगलवार को चौदह कोशी अयोध्या परिक्रमा के लिए सैकड़ो रामभक्तों का जत्था गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। इस बीच हर तरफ जय श्री राम, जय श्री राम की गूंज छाई रही।
जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। सैकड़ों की संख्या में रामभक्त श्रद्धालुओं को मंदिर प्रांगण में गमछा वितरित कर उन्हें अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय गुप्ता ने कहा कि परिक्रमा करने से मानव को पुण्य लाभ प्राप्त होता है । उनकी मुरादें पूर्ण होती हैं यह परिक्रमा सभी को करना चाहिए।जत्थे की अगुवाई बीडीसी प्रतिनिधि सुरेश यादव ने की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *