रिपोर्टर विकास कुमार गौतम
कौशाम्बी। थाना कोखराज क्षेत्र के अंतर्गत मूरतगंज बाजार में आज बीती रात लगभग 2:30 बजे सुधीर कुमार पुत्र सुंदर लाल गुप्ता की संचालित मोबाइल शॉप की दुकान में पाछे से सेंघ लगाकर चोरों ने काफी मोबाइल व सामान लगभग लाखों का सामान पार कर दिए हैं।
इसके पहले शुभम केशरवानी प़त्रकार के दूरभाष केंद्र की दुकान में लाखों की चोरी की गई है एक के बाद एक दुकानों को चोरों ने चोरी का अंजाम दे रहे हैं।
दुकानदारों में चोरों की वजह से मूरतगंज दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है । चोरों का हौसला काफी बुलंद हो चुका है।
घटना की जानकारी लिखित तहरीर सुधीर कुमार पुत्र सुंदर लाल गुप्ता ने लिखित तहरीर पुलिस चौकी मूरतगंज मे दी गई है। वहीं चौकी प्रभारी अपने दल दल के साथ घटना की जांच पड़ताल में लग गई है। वहीं चौकी प्रभारी ने कहा जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा।
Leave a Reply