चोरी हुए 101 मोबाइल पुलिस ने किए बरामद,लोगो के चेहरे खिले

[object Promise]

देवरिया कार्यालय
रिपोर्टर- मन्नान अहमद

लगभग 11 लाख रूपए 101 गुमशुदा मोबाईलो की कीमत बतायी जा रही है

देवरिया

आज उन लोगो को पुलिस ने लोगो की गाढ़ी मेहनत
की कमाई से खरीदी गयी मोबाईल जो या तो चोरी हो गयी थी या कही गुम हो गयी
थी। उसे साइबर सेल की टीम ने अपनी मेहनत व कर्मठता का परिचय देते हुए 101
मोबाईल बरामद किए है। वहीं एसपी की पहल पर पत्रकारो ने बरामद मोबाइल को
उनके स्वामियों को पुलिस संग मिलकर उन्हे सुपुर्द किया। जहां अपनें खोये
हुए मोबाइल पाकर लोगो को खुषी का ठिकाना न था।

पुलिस लाईन के परिसर में आज आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक
एन0 कोलांची ने साइबर सेल की मदद से बरामद की गयी 101 मोबाईल जिसकी कीमत
लगभग 11 लाख रूपए बतायी गयी, जो लोग अपने मोबाईल चोरी या खो जाने का
आवेदन सम्बन्धित थाने को दिये थे। ऐसे 101 आवेदको को उनके मोबाईल पुलिस व
पत्रकारो द्वारा वितरित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि
साइबर सेल द्वारा गुमशुदा मोबाईल फोन के संबन्ध में प्राप्त प्रार्थना

पत्रों के निस्तारण एवं मोबाईल की बरामदगी हेतु नियमानुसार लगातार प्रयास
किया जाता रहा, जिसके परिणामस्वरूप एम आई कम्पनी का 30,सैमसंग का 25,वीवो 17,आई टेल 4,हॉनर 5,ओप्पो 4,लावा 4,जिओनी 2,माइक्रोमैक्स 2,नोकिया 2,लेनोवो 1,वन प्लस 1,जियो 1,हुआई 1,आसुस 1 तथा टेक्नो कम्पनी का 1 सहित कुल 101 मोबाईल बरामद कर एसपी,एएसपी,सीओ सदर,सदर कोतवाल सहित पत्रकारों ने भी आवेदको को सुपुर्द कर दिए गए।

बरामद करने वाली साइबर सेल की टीम
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देषों को गम्भीरता से
लेते हुए साईबर सेल टीम के आ0 दीपक सोनी,चन्द्रशेखर यादव,अमरजीत,राजेश
तिवारी,म0आ0 प्रिया,आरफीन फात्मा ने अपनी कड़ी मेहनत व सक्रियता दिखाते
हुए आज 101 चोरी व खोये हुए मोबाइल बरामद कर अपनी सक्र्रियता कर परिचय
दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *