चोरी की मोटरसाईकिल के साथ 01 चोर गिरफ्तार ।

[object Promise]

अमेठी।।प्रभारी पुलिस अधीक्षक बी०सी० दूबे के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ०नि० हरदेव बहादुर सिंह मय हमराह देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन क्षेत्र में मौजूद थे | मुखबिर ने बताया कि बीते 22 जनवरी को मु०अ०स० 12/19 से सम्बंधित चोरी गयी मोटरसाईकिल के साथ 01 संदिग्ध व्यक्ति नहर पुल शिवगंज हाईवे के किनारे खड़ा है,.

उक्त सूचना पर मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुँचकर एक मोटरसाईकिल के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को घेरकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए समय करीब 11:30 बजे दिन में पकड़ लिया गया | पूछने पर अपना नाम सूरज यादव बताया | मोटरसाईकिल के कागज माँगने पर दिखा न सका तथा मोटरसाईकिल में लगी नम्बर प्लेट का कूटरचित होना बताया । कड़ाई से पूछने पर बताया कि मोटरसाईकिल 22 जनवरी को मेरे द्वारा कटरा महारानी गाँव से चोरी की गयी थी |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *