चोरी की ग्यारह मोटरसाईकिल बरामद, दो गिरफ्तार

[object Promise]

देवरिया । शहर में आए दिन हो रहे वाहन चोरी की घटनाओं पर
अंकुष लगाने के लिए कोतवाली पुलिस अपने छेड़े गए मुहिम के तहत वाहन चेकिंग
के दौरान 11 मोटरसाईकिलो सहित दो वाहन चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता
हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार  अपराध षाखा के निरीक्षक व प्रभारी कोतवाल शशांक
शेखर राय अपने हमराहियों के साथ रघवापुर स्थित रिलायन्स पेट्रोल पम्प के
पास संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वाहनो की चेकिंग कर रहे थे कि दो संदिग्ध
व्यक्ति अलग-अलग बाइक पर सवार हो आ रहे थें जब उनकी पुलिस पर पड़ी वे
भागने लगे। जिनको पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जब उनसे वाहन के कागजात मागा
गया तो उन्होने कागजात दिखाने मे आनाकानी करने लगे। जब पुलिस द्वारा कड़ाई
से पूछ-ताछ की गयी तो दोनो चोरी का बताते हुए अपना नाम अजय राव उर्फ
रिंकू पुत्र अनिल राव एवं दूसरे ने अपना नाम लालबाबू सिंह पुत्र स्व0
बिख्खु सिंह निवासी-सकतुआ खुर्द थाना-तरकुलवा बताया। पुलिस ने हिरासत में
लिए गए वाहन चोरो के निषानदेही पर 9 अन्य मोटरसाईकिले जिनमें हीरो कम्पनी
की 7, होण्डा शाइन 1, बजाज कम्पनी की 1, एल.एम.एल. कम्पनी की 1, सुजुकी
कम्पनी की 1 मोटरसाइकिलो को बरामद किया गया। इसप्रकार चोरी की 11
मोटरसाईकिल बरामद की गयी। इस प्रकार चोरी की कुल 11 मोटरसाईकिल को कब्जे
में लेते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *