चोपन नगर पंचायत के अध्यक्ष व सपा नेता की गोली मारकर हत्या

[object Promise]

सोनभद्र । चोपन नगर पंचायत के अध्यक्ष व सपा नेता इम्तियाज अहमद की सुबह लगभग 6 बजे ग्रीवाल स्टेडियम प्रीत नगर चोपन खेल के मैदान में गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या मे शामिल तीन बदमाशों में से एक बदमाश को लोगों ने दौडा कर बुरी तरह पीटना शुरू दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना से नाराज चोपन नगरवासियों ने हत्यारों की गिरफ्तारी के मांग को लेकर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को चोपन में जाम कर दिया।

लोगों की माने तो कि रोजाना की भांति सुबह खेल के मैदान में जैसे ही इम्तियाज अहमद पहुंचे! पहुंचते के साथ ही तीन व्यक्ति बाइक से पहुंचे। उन्होने इम्तियाज को बुलाया बात किया, उसके बाद उन लोगों ने अचानक गोलियों चलाना शुरू कर दिया। बंदूक चलनेे से अन्य मैदान में खेल रहे बच्चे डर गये, बदमाशों ने लोगों को डराते धमकाते भागने लगे जैसे ही तीनो भागने की कोशिश करने लगे, तभी एक लड़के ने डंडे से खिचकर मारा, डंडा एक बदमाश के पैर में जा लगा वह बदमाश लड़खड़ा कर गिर गया और दो बदमाश बाइक से फरार हो गये। किंतु एक बदमाश कॉलोनी की तरफ भागने लगा, लोगों ने दौडा कर उसे पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी तत्काल उस बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। चेयरमैन की हत्या की खबर लगते के साथ ही स्थानिय क्षेत्र में सनसनी फैल गई लोगों में आक्रोश बढ़ गया।

मामले को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस और पीएसी फोर्स पहुंच गयी। पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड़ ने तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया और लोगों से जाम को खत्म करने का अनुरोध भी किया था लेकिन स्थानीय लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर पुलिस फोर्स एंबुलेंस के साथ चोपन स्थित आवास पहुंची, पुलिस के आश्वासन के बाद रास्ता जाम खत्म हुआ। जहां देखने वाले लोगों का तांता लगा हुआ था। हत्या की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रही। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शुरू कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों की तलाश हेतु 2 टीम का गठन किया गया है इसके तार झारखंड से जुड़े हुए लगते है जल्द ही घटना का खुलासा हो जायेंगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *