चीन की वस्तुओं का करें बहिष्कार-पवन राव

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : खडडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन निर्मित वस्तु का बहिष्कार करने व स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया,कहा गया कि दुश्मन देश के उत्पादों का उपयोग करना उसे आर्थिक रूप से मजबूत करने जैसा है । इस दौरान भाजपा नेता पवन राव ने कहा कि चीन के सामानों की खरीद बंद करके ही चीन का नियंत्रण किया जा सकता है ।श्री राव कहा कि चीन जिस तरह हरकतें कर रहा है उससे राष्ट्र की एकता अखंडता और संप्रभुता की खतरा है ।
भाजपा आईटी विभाग के आनन्द सिंह ने कहा कि दीवाली ही नही सभी त्योहारों पर , यहां तक कि राम , कृष्ण , हनुमान और गणेश जी की भी मूर्तियां चीन से आ रही है । आनन्द सिंह ने कहा कि 1962 में चीन ने भारतीय सीमा में अपनी सेनाओं के सहारे घुसपैठ की थी । अब व्यपारियों ने सैनिकों की जगह ले ली है और चीनी माल हथियार बनकर हमारी अर्थव्यवस्था , मजदूर , उद्योग , स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे है । इस दौरान अमित मोदनवाल , आकाश राय , अभय जायसवाल , प्रदीप विश्वकर्मा , नगर प्रचारक विनय , अतुल राय , अनुराग श्रीवास्तव , विष्णु जायसवाल , हर्ष गुप्ता , नीरज शर्मा , सोनू गुप्ता , करन यादव , आकाश गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *