[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना कोतवाली के मिश्रौली डोल मेला में दोपहर बाद एक बड़ा हादसा हो गया। मेला में ट्रैक्टर-ट्राली पर लगे डीजे से अचानक नीचे गिरे युवक ट्राली की चपेट में तब आ गया,जब किसी ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। इस हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई,हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल पडरौना मिथलेश्वर कुमार राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चित्कार मच गई ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के साहूआडी गांव के चैनपट्टी निवासी राकेश कुशवाहा का 17 वर्षीय लड़का निकेश मिश्रौली डोल मेले में आया हुआ था । बताया जाता है कि उक्त मेले में ट्रैक्टर ट्राली पर लगे डीजे पर बैठा हुआ था,इस दौरान अचानक ट्रैक्टर के आगे बढ़ जाने के कारण युवक ट्राली की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल पडरौना मिथलेश्वर कुमार राय शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में जहां चित्कार मच गई । जबकि युवक की मौत के बाद पूरा डोल मेला मातम में बदल गया ।
Leave a Reply