घर पहुंचा एक साल पहले चोरी हुई बाइक का चालान, SSP से लगाई दिलाने की गुहार

[object Promise]

दिल्ली की बिहारी कॉलोनी में रहने वाले बृजेश कुमार की अपाचे बाइक 7 जुलाई 2018 को चोरी हो गई थी। मामले में उन्होंने फर्श बाजार पुलिस चौकी शाहदरा में एफआईआर भी करवा दी थी। तब से वह चुप होकर बैठ गए थे। अब अचानक 5 दिन पहले उनके घर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस का चालान आ गया है। यह चालान उस बाइक का था, जो बाइक एक साल पहले चोरी हो गई थी।

बाइक का नंबर डीएल 5 एस एएम 2964 है। चालान में लिखा है कि यह बाइक मुरादनगर में गंगनहर के पास बिना हेलमेट लगाए हुए चलाई जा रही थी। चालान मिलने के बाद पीड़ित ने मामले से छुटकारा दिलाने और चोरी की बाइक को जब्त करने की मांग डीजीपी और एसएसपी गाजियाबाद से की। इस संबंध में उन्होंने मुरादनगर एसएचओ से भी बात की है। एसएचओ ओपी सिंह ने नाका लगाकर जल्द से जल्द बाइक को जब्त किए जाने का आश्वासन दिया है।

बृजेश कुमार बताते हैं कि 7 जुलाई 2018 को बिहारी कॉलोनी में घर के बाहर बाइक खड़ी हुई थी। 3 से 4 बजे के बीच बाइक चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान बाइक खोजने का बहुत प्रयास किया। जब कुछ नहीं मिला तब जाकर एफआईआर दर्ज करवाई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *