घरेलू सहायिक नोएडा के एक फ्लैट में मिली मृत

[object Promise]

नोएडा के सेक्टर 78 में एक सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति के फ्लैट में बृहस्पतिवार दोपहर को घरेलू सहायिका मृत मिली । थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सेक्टर 78 की सनशाइन हीलियोस सोसाइटी में अमित के यहां विभा रानी (40 वर्ष) घरेलू काम करती थी। दिल्ली के तैमूर नगर स्थित ए के प्लेसमेंट एजेंसी ने विभा को अमित के यहां काम पर भेजा था। थाना प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि विभा अमित के फ्लैट में मूर्छित अवस्था में पड़ी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब जांच किया तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के सिर में गंभीर चोट है। पुलिस को शक है कि सिर में लगी चोट की वजह से उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *