ग्राम प्रधान ओर सचिव की लापरवाही से असफल हो रहा स्वच्छता अभियान

[object Promise]

फ़िरोज़ाबाद – थाना क्षेत्र नारखी के गाँव आतीपुर में पूरे गाँव मे चोक पड़ी नालियां जगह जगह भरा गंदा पानी ऐसे मामले में जनप्रतिनिधियों के चलते कभी भी हमारा भारत स्वच्छता अभियान में सफल नहीं हो सकता l

मामला है ब्लाक नारखी के ग्राम आतीपुर का

एक तरफ देश व प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत अभियान का सपना साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है वहीं दूसरी तरफ सरकार की मंशा को ठेंगा दिखाने में कसर नहीं छोड़ रहे आतीपुर के ग्राम प्रधान ओर सचिव l

मामला है ब्लाक नारखी के ग्राम आतीपुर का जहां पर पूरे गांव में चोक पड़ी नालियों की वजह से सड़कों पर जगह जगह गंदा पानी जमा रहता है जिसके चलते सड़कों पर लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल है।

लंबे अरसे से चोक पड़ी नालियां और गंदा और काला जमा हुआ पानी की वजह से बीमारी फैलने की आशंका रहती है जो ग्राम प्रधान ओर सचिव के6 विकास कार्यों की बड़ी6 लापरवाही उजागर करता है । जहां यूपी सफाई अभियान और स्वच्छता वातावरण को लेकर यूपी के मुखिया यूपी में हर संभव प्रयास जारी कर रहे हैं ।

पर ग्राम प्रधान ओर सचिव इन अभियानों को अनदेखा कर गहरी नींद सो रहे हैं ऐसे जनप्रतिनिधियों के चलते कभी भी हमारा भारत स्वच्छ अभियान में सफल नहीं हो सकता ज़िला प्रशासन ऐसे लापरवाही बरतने वाले जनप्रतिनिधियों पर कब शिकंजा कसने का काम करेगा ये एक सोचने वाली बात हैं l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *