ग्राम पंचायत दलियानपुर मे बने शौचालय ध्वस्त

[object Promise]

स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय धवस्त और अधिकतर शौचालय मे लगे हैं ताले जबकि यह गाँव ओ.डी.एफ. घोषित हो चुका है। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव के मनमानी और भ्रष्टाचारी के कारण आज भी गांव के लोग शौच के लिए बाहर जाते हैं। ग्राम सभा मे बने शौचालय पूरी तरह से मानक के विपरीत और बने शौचालय मे छत और शीटें नहीं लगे और न ही बने हैं।

और सही ढंग से गढ्ढे भी नहीं बने। गाँव के मोहल्ले मे गंदगी का अंबार लगा रहता है। जिससे गाँव मे तरह तरह की बीमारियां फैल रही है। यहाँ के ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान मनमानी तौर से कार्य करता है और गाँव के लोगों की समस्याएं नहीं सुनता।

जब ग्राम सभा दलियानपुर मे हमारी टीम पहुंची तो ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याएं बताने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि इस गाँव मे अपात्र को कॉलोनी दिया गया और कभी खुली बैठक भी नहीं हुई जिससे गाँव के लोगों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे मे जानकारी मिले।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *