ग्रामीणों ने पकड़ा चोर, पुलिस ने छोड़ दिया।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।।जिले के मोहनगंज अंतर्गत मानशाहपुर मजरे खाना चपरा गाँव निवासी सुरेंद्र त्रिपाठी पुत्र लालता प्रसाद के घर मे घुसे चोरी करने वाले चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर 100 डायल पुलिस के हवाले कर दिया।पीड़ित सुरेंद्र थाने तहरीर देने पहुँचा तो पुलिस ने बताया पकड़े गए चोर का मानसिक संतुलन ठीक नही था और उसे छोड़ दिया गया।जिससे ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।

2-अमेठी क्राइम ब्रांच पर पिटाई का आरोप

संग्रामपुर अंतर्गत रामगढ़ गाँव निवासी छेदी सिंह की बेटी की तिलक समारोह कार्यक्रम में शामिल होकर शतीश सिंह,अतुल सिंह,शुशील सिंह व अभिषेक अपने घर कार से वापस जा रहे थे।
आरोप है कि अम्बेडकर तिराहे पर क्राईम ब्रांच प्रभारी अखिलेश गुप्ता अपनी टीम के साथ खड़े थे।और कार रोककर तलाशी ली।तलासी के दौरान अभद्रता किया विरोध करने पर पिटाई कर दी।पिटाई से अमित,अतुल व शतीश घायल हो गए।जिसकी जानकारी होने पर कई लोगो ने कोतवाली का घेराव किया।देर रात्रि पुलिस और युवको के बीच लिखित समझौता हुआ।
मुखबिर द्वारा कार में पिष्टल होने की सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने कार की ली थी तलाशी।
वही शतीश के भाई मनीष सिंह का आरोप है कि मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *