बीएसएनएल के मोबाईल नेटवर्क में पिछले कई सप्ताह से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौसगंज के क्षेत्रों में बी एस एन एल की सेवाएं हुईं ध्वस्त।
मुकेश कुशवाहा के साथ सोमेन्द्र बिक्रम की रिपोर्ट
हरदोई/गुसाईं गंज। हरदोई गौसगंज टेलीफोन की सबसे पुरानी सेवा प्रदाता बी एस एन एल के मोबाईल नेटवर्क में पिछले कई सप्ताह से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौसगंज के आसपास गांवों में बीएसएनएल की संचार सेवाएं पूरी तरह चौपट हो चुकी हैं। लोगों का कहना है। कि मोबाईल मे नेटवर्क आते जाते रहते हैं। जिससे उन्हें अपने संबंधियों से बातचीत करने में दिक्कत होती है। कभी कभी तो मोबाइल से बिल्कुल ही नेटवर्क गायब हो जाते हैं। ऐसे में आने वाले फोन उन तक नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए क्षेत्र के सैंकड़ों मोबाइल उपभोक्ता आये दिन नेटवर्क की समस्या से परेशान हैं। इसी परेशानी के चलते वो अब वो दूसरी कंपनी की सेवा लेना ज्यादा प्रसंद कर रहे हैं। एक समय था जब लोग बीएसएनएल की सेवाएं लेने के लिए इतना आतुर रहा करते थे। कि बीएसएनएल की सिम खरीदने के लिए लोग हजारों रुपये खर्च करने में भी पीछे नहीं हटते थे। क्योंकि उनके लिए बीएसएनएल का उपभोक्ता बनना गर्व की बात हुआ करती थी। लेकिन आज समय ऐसा आ गया है। कि बीएसएनएल के उपभोक्ता दिन प्रति दिन कम होते जा रहे हैं। खराब सर्विस के चलते लोग अब अपना नंबर दूसरी कंपनी के नेटवर्क में पोर्ट कराना ज्यादा बेहतर समझ रहे हैं।
Leave a Reply