गौरी श्रीराम में लगी आग में बेघर हुए 7 परिवारों के सदस्यों में बिधायक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में ह्यूमन केयर फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने बांटी राहत सामग्री

[object Promise]

By UPENDRA KUSHWAHA –

पडरौना : जिले के बिशनपुरा थाना क्षेत्र के गांव गौरी श्रीराम के लालगंज टोले पर गत दिनो अग्यात आग के कारण जले हुए 7 झोपड़ियों के परिवार के सदस्यों में कपड़ा अनाज बर्तन आदि घरेलू सामान हुमन केयर फाउंडेशन के तत्वाधान में राहत सामग्री का वितरण किया गया |

इस अवसर पर तमकुही विधानसभा के विधायक और कांग्रेस पार्टी के विधानमंडल दल के नेता श्री अजय कुमार लल्लू  के अगुवाई में राहत सामग्री उनके हाथों से जरूरतमंदों में वितरण किया गया |

गौरतलब हो कि यह संस्था पिछले 4 वर्षों से अग्निपीड़ितों बाढ़ पीड़ितों और डिजास्टर रिलीफ पर काम कर रही है | इस दौरान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जमीला आइशी प्रदेश सचिव बैजनाथ सिंह ,मोहम्मद जहीरुद्दीन ,मासूम रजा, उमर फारूक ,गृजेश उपाध्याय, प्रभु जयसवाल ,अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *