गौरीगंज पुलिस द्वारा107 ग्राम अवैध स्मैक कीमत लगभग 80 हजार के साथ 01 नफ़र अभियुक्त गिरफ्तार।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री रामरतन के कुशल नेतृत्व में लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध मादक पदार्थों के विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज उ०नि०प्रमोद कुमार पाल मय हमराह चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन क्षेत्र में मौजूद थे।

मुखबिर की सूचना पर रेलवे क्रासिंग गौरीगंज पचेहरी मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति जो पुलिस वालों को देखकर भागने लगा जिसे घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए समय करीब 07:00 बजे सुबह पकड़ लिया गया | पूछने पर उसने अपना नाम अरविन्द कुमार बताया | तलाशी से 107 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ | पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न है-
गिरफ्तार किये गए अभियुक्त का नाम व पता-
1. अरविन्द कुमार पुत्र राजबहादुर नि0 पचेहरी थाना गौरीगंज जनपद अमेठी |
बरामदगी-
107 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 80 हजार) |

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
मु०अ०स० 151/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना गौरीगंज जनपद अमेठी |
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ०नि०प्रमोद कुमार पाल थाना गौरीगंज जनपद अमेठी |
2. का०राजेश कुमार थाना गौरीगंज जनपद अमेठी |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *