गौरीगंज 55.03%, अमेठी 52.62%, तिलोई 53%, जगदीशपुर 54.01%, सलोन 52.33 प्रतिशत विधानसभा क्षेत्र में मतदान तथा जनपद में 53.48 प्रतिशत हुआ मतदान।
डीएम, एसपी ने क्षेत्र भ्रमण कर मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण।
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा. राम मनोहर मिश्र के कुशल निर्देशन में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सम्पन्न कराने हेतु की गई चाक चैबंद व्यवस्थाओं के अन्तर्गत गौरीगंज, अमेठी, तिलोई, जगदीशपुर व सलोन विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। मतदाताओं ने निर्भीक होकर होकर स्वतंत्रतापूर्वक अपने मत का प्रयोग किया।
सोमवार को प्रातः मॉकपॉल शुरू होने के उपरान्त प्रातः 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो कि निरंतर शाम 6 बजे तक चला, इस दौरान विधानसभा क्षेत्र गौरीगंज 55.03, अमेठी 52.62, तिलोई 53, जगदीशपुर 54.01 व सलोने 52.33 विधानसभा क्षेत्र में प्रतिशत मतदान तथा जनपद में 53.48 प्रतिशत मतदान हुआ। डीएम डा. राम मनोहर मिश्र, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भारी फोर्स के साथ मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया।
डीएम ने विधानसभा क्षेत्र तिलोई के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर पर बने बूथ संख्या 76, 77 एवं प्रा0 विद्यालय देवकली पर बने बूथ संख्या 171 तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऐधीं पर बने बूथ संख्या 181, 182, 183, 184, 185 आदि बूथों का निरीक्षण किया, जहां मतदाताओं से वार्ता के दौरान पीठासीन अधिकारी, अन्य कार्मिकों को निर्देश दिए कि मतदान में तेजी लाई जाए, जिससे कि सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकें।
Leave a Reply