देवरिया। देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के ताली मठिया देसी शराब के सेल्समैन की बदमाशों ने मंगलवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस बरामद किया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
रात में मारी गोली
ताली मठिया में राम प्रवेश राय की देसी शराब की दुकान है। दुकान पर गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम करसा निवासी राजेश यादव सेल्समैन थे। रात को बदमाश पहुंचे और राजेश को किसी बात को लेकर गोली मार दी। सीओ सीताराम का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Leave a Reply