गोरखपुर में कुशीनगर के मरे पूर्व प्रधान का पूरा परिवार आइसोलेट , कोरोना जांच के लिए भेजे गए नमूने

[object Promise]
पडरौना कुशीनगर  : जिले अहिरौली बाजार थाना के भगवानपुर खुर्द के पूर्व प्रधान सिराजुद्दीन अंसारी की गोरखपुर के कोरोना वार्ड में इलाज के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गई। बीआरडी मेडिकल कालेज प्रशासन ने मृतक का बिना कोरोना जांच कराए ही शव को परिजनों को सौंप दिया। बुधवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गुरूवार को गोरखपुर कमिश्नर द्वारा बीआरडी मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में इलाज के दौरान हुई मौत और बिना जांच शव परिजनों को सौंप दिए जाने के मामले का संज्ञान लिया। कमिश्नर ने डीएम कुशीनगर को तत्काल स्वास्थ्य टीम भेजकर मृतक के परिजनों का कोरोना जांच कराने का आदेश दिया। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम गुरूवार को 11 बजे अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भगवानपुर खुर्द गांव में मृतक पूर्व प्रधान के घर एम्‍बुलेंस के साथ पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमन्त वर्मा, डॉ. आर.डी. द्विवेदी के साथ थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार राहुल सिंह भी मौजूद थे l
स्‍वास्‍थ्‍य टीम एम्‍बुलेंस से पूर्व प्रधान के पिता इस्लाम अंसारी उम्र 62 वर्ष, पत्नी सबनम खातून उम्र 40 वर्ष व बेटा अमन अंसारी उम्र 17 वर्ष को कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल कुशीनगर ले गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमन्त वर्मा ने बताया कि इन सभी के सैम्पल कोरोना जांच के लिए भेजा जा रहा है। जब तक जांच रिपोर्ट नही आ जाती तब तक इन सभी लोगों को जिले के आइसोलेशन वार्ड में रखा जायेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *