गोरखपुर। एसपी जीआरपी पुष्पांजलि देवी ने बताया की ट्रेन में किशोरी के साथ बदसलूकी के मामले की जांच के लिए सीओ बलिया की अगुवाई में टीम गठित की गयी है। टीम गोरखपुर से लेकर देवरिया तक जांच में जुटी है। अभी तक छानबीन में यह बात सामने आयी है कि ट्रेन में जीआरपी के जवान इस तरह की हकरत नहीं किये हैं।
उन्होंने बताया की पुलिस टीम देवरिया पुलिस से भी संपर्क में है। किशोरी और युवक के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। उनसे मुलाकात होने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।
Leave a Reply