गोमती नदी में रेलवे कर्मचारी ने कूदकर की आत्महत्या

[object Promise]
लखनऊ।  राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित समतामूलक चौराहा गोमती पुल पर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने ये नजारा देखा तो शोर मचाते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से जब तक युवक को नदी से बाहर निकलवाया तब तक उसकी सांसे थम गई थी। पुलिस ने युवक की पहचान कराकर घरवालों को इसकी सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या करने की वजह घरेलू कलह या कार्यालय का दबाव हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना गोमतीनगर थाना क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 6:15 बजे एक युवक ने अपनी बाइक (UP 32 BH 5852) सड़क किनारे खड़ी की और कुछ देर खड़े रहने के बाद नदी में कूद गया। युवक गोमती नदी में जैसे ही कूदा तो वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर मौजूद गोताखोर कंचन निषाद ने नदी में कूदकर युवक को जबतक बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
गोमतीनगर थाना के उद्यान चौकी प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि गोमती नदी में युवक के कूदने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर वह मौके पर गए क्योंकि फन चौकी इंचार्ज संजय `कुमार शुक्ला रात्रि ड्यूटी करके घर गए थे। उन्होंने बताया कि मृत युवक की पहचान उदयगंज हुसैनगंज निवासी दिनेश चंद्र यादव (38) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी रूचि यादव ने बताया कि उनके पति रेलवे कर्मचारी थे। परिवार में एक 12 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। फिलहाल मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *