गैस चूल्हे के गोदाम में लगी भीषण आग , एक वर्ष की मासूम सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत

[object Promise]

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा कि घर में ही गैस चूल्हे का गोदाम था जहां आग लगी। यह हादसा शार्ट सर्किट से हुआ है। आग लगने की सूचना रात 2 बजकर 40 मिनट पर दमकल विभाग को दी गई।

करीब 45 मिनट बाद मौके पर राहत कार्य शुरु हुआ था। आग को काबू करने के लिए घटना स्थल पर 12 दमकल की गाड़ियां पहुंची।हादसे के वक्त मालिक टीएन सिंह घर से बाहर गया हुआ था। टीएन सिंह मूलरूप से प्रतापगढ़ के पट्टी का रहने वाला है। जो कि पूरे यूपी में गैस चूल्हा की आपूर्ति का काम करता है। यहां पूरे मकान को गोदाम बना रखा है।

मृतकों की पहचान जूली सिंह (35) पत्नी डब्लू सिंह (38), डब्लू सिंह पुत्र टीएन सिंह, वंदना सिंह  (22), सुमित सिंह  (16) व बेबी  (1 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतकों में पति पत्नी व उनकी एक वर्ष की बेटी शामिल है।इस घटना के स्थानीय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। मौके पर भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर भगाया। वहीं दमकल विभाग ने कई जगह से जेसीबी से घर तोड़ कर राहत कार्य शुरु किया है। बताया जा रहा है कि सभी की मौत दम घुटने से हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *