गैस एजेंसी से घर लौट रहे कर्मचारी का अपहरण

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के तुर्कपट्टी क्षेत्र के लाला गुरवलिया निवासी एक युवक का शुक्रवार की रात अपहरण हो गया है। यह युवक पटहेरवा क्षेत्र के बनकटा स्थित भारत गैस एजेंसी पर काम करता है।
एजेंसी कर्मचारी राहुल गुप्ता शुक्रवार की रात अपने घर लाला गुरवलिया लौट रहा था। परिवारीजनों के अनुसार दिन में ही उसने अपनी बोलेरो गाड़ी साढ़े चार लाख रुपए में बेंची थी और कैश भी उसके पास था। लौटते समय बाढू चौराहे पर कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उसे जबरन कहीं ले जाने लगे। इसी दौरान मौका पाकर राहुल ने अपने घर फोन कर दिया।
परिवारीजनों के अनुसार राहुल घबराया हुआ था और रो रहा था। बस इतना ही बता पाया कि कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया है और कहीं ले जा रहे हैं। कुछ ही देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और तब से अब तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है। परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस राहुल का पता लगाने में जुटी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *