गैंगरेप का केस भदोही से BJP MLA रवींद्रनाथ त्रिपाठी सहित 7 परिजनों के खिलाफ

[object Promise]

वाराणसी। भदोही से भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और उनके परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। विधायक के साथ उनके तीन बेटे और तीन भतीजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने एक टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वाराणसी की रहने वाली 40 साल की एक विधवा ने कुछ दिनों पहले पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस बारे में शिकायत की थी।

उसने बताया था कि विधायक के भतीजे संदीप से उसकी पहली मुलाकात वर्ष 2014 में मुंबई जाते समय ट्रेन में हुई थी। तब उनमें दोस्ती हो गई और दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किए। संदीप ने इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान संदीप ने उसे मुंबई से भदोही बुलाया था। इसके बाद उसे कई दिनों तक एक होटल में रखा।

होटल में विधायक, उसके 3 बेटों और 3 भतीजों ने दुष्कर्म किया। गर्भ में पल रहे दो माह के बच्चे को भी जबरदस्ती गिरवा दिया। शादी के लिए कहने पर जान से मारने की धमकियां मिलीं। भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि विधायक सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *