[object Promise]
लखनऊ। संतकबीरनगर जिले के पूर्व सांसद भालचंद्र यादव (Bhalchandra Yadav) का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से कैंसर की बीमारी पीड़ित थे। जिनका इलाज चल ही रहा था कि शुक्रवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। भालचंद्र जिले के भगता गांव के निवासी थे, उनके निधन की खबर सुनने के बाद पूरे जिले में शोक की लहर दौड पडी है।
बात दें कि भालचंद्र यादव पहली बार साल 1999 में समाजवादी पार्टी से सांसद बने थे। इसके बाद वह 2004 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी से सांसद बने। लेकिन कुछ कारणों से साल 2008 में वे पार्टी को छोड़ दिया।
Leave a Reply