गिरिजा कुण्ड में नहा रहे तीन किशोरों की डूबकर मौत

गिरिजा कुण्ड में नहा रहे तीन किशोरों की डूबकर मौत

अयोध्या।  सुहाने मौसम में नहाने का आनन्द लेना तीन किशोरों के लिए जानलेवा बन गया। सुबह-सबेरे से छायी बदली और चलते शीतल बयार में तीन दोस्तों ने गिरिजा कुण्ड जनौरा के पक्के सरोवर में स्नान करने की योजना बनाया। तीनों गिरिजा कुण्ड पहुंचे और स्नान का आनन्द लेने लगे। इसी बींच दो किशोर जब डूबने लगे तो तीसरे ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। बचाने का प्रयास कर रहा किशोर भी सरोवर में डूब गया।

आसपास के तैराकों ने कुण्ड में छलांग लगाकर डूब रहे किशोरों को निकालने का असफल प्रयास किया परन्तु तबतक तीनों की मौत हो चुकी थी।
गिरिजा कुण्ड में अक्सर स्नान करने वाले 18 वर्षीय राहुल पुत्र वंशराज निवासी नाका चुंगी, कुणाल यादव पुत्र राजितराम यादव मूल निवासी धन्नी का पुरवा रौनाही जो पहाड़गंज मोहल्ला स्थित अपने मामा के घर पर रहकर शिक्षा अर्जित कर रहा था तथा प्रखर जायसवाल पुत्र बिन्देश्वरी प्रसाद निवासी मोहल्ला बल्लाहाता  जनौरा पहुंचे और कुण्ड में स्नान करने लगे।

गिरिजा कुण्ड में नहा रहे तीन किशोरों की डूबकर मौत
गिरिजा कुण्ड में नहा रहे तीन किशोरों की डूबकर मौत

इसी बींच कुणाल यादव व प्रखर जायसवाल डूबने लगा। राहुल ने दोनों को बचाने का प्रयास तो किया परन्तु इस प्रयास में वह भी डूब गया। तीनों किशोरों के डूबने से हाहाकार मय गया और कुछ तैराकों ने सरोवर में डूबकर बचाने की कोशिश की परन्तु विफल रही। घंटो प्रयास के बाद तीनों किशोरों का शव सरोवर से बाहर निकाला जा सका इसी बींच डूब जाने से हुई मौत की खबर पाकर तीनांे किशोरों के परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।

पुलिस तीनों मृतक किशोरों के शवों को लेकर जिला चिकित्सालय आयी जहां नियुक्त डाक्टर ने परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरों के सरोवर में डूब जाने की सूचना पाकर जिला चिकित्सालय नगर मजिस्ट्रेट संतोष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अभिचल प्रताप, सीओ अरविन्द चैरसिया और कोतवाली नगर प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा भी पहुंचे तथा विलाप कर रहे परिवारीजनों को ढ़ांढस बंधाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *