गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े विद्युत कर्मी

[object Promise]
रिपोर्टर- अजीत सोनी
शंकरगढ़, प्रयागराज। विद्युत सबस्टेशन रीवाँ रोड के संविदा कर्मी के साथ हुई मारपीट और आरोपी की गिरफ्तारी ना होने  के विरोध में आज यमुनापार के समस्त बिजली संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहे। इन्होंने मांग किया कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, हड़ताल जारी रहेगी।
[object Promise]बता दें कि मंगलवार को मामा भांजे विद्युत सबस्टेशन  के संविदा कर्मचारी राकेश कुमार साहू पर रीवा रोड कमला नगर मोहल्ले में दबंग लोगो द्वारा अवैध लाइन शिफ्ट करने के लिए लाइनमैन को शट डाउन के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
लाइनमैन का आरोप है कि शट डाउन न देने पर मुझको मारा पीटा गया। जिसके विरोध में उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में समस्त जे ई और समस्त टी जी 2 और लाइनमैन नैनी थाने में गिरफ्तारी की मांग को लेकर एकत्र हुए और गिरफ्तारी न होने तक समस्त स्टाफ कार्य बहिष्कार किये।
इसी तरह यमुनापार के विद्युत सब स्टेशन शंकरगढ़, बारा,गौहनिया,जारी, रीवा रोड , आदि जगहों के सभी संविदा कर्मी हड़ताल पर धरना देकर पावर हाउस परिसर में बैठे रहे। इनकी मांग है कि जब तक उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी नही होगी उपखण्ड के अंतर्गत रीवा रोड भीटा गौहनिया बारा शंकरगढ़ के कोई भी स्टाफ लाइन संबंधी कार्य नही करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *