[object Promise]
हरदोई। यूपी पुलिस के एक दरोगा का वीडियो विवादों में है। दरोगा शराब पीकर कैमरे पर लोगों को गालियां दे रहा है। दरोगा ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए काफी अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि हरदोई पुलिस का कहना है कि आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
शराब के नशे में धुत एक दरोगा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दरोगा शराब के नशे में धुत होकर लोगों को जमकर गाली दे रहा है। इतना ही नहीं ,दरोगा ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस पर लोगों ने जब दरोगा की शिकायत करने की बात कही तो दरोगा राजेंद्र सिंह लोगों पर भड़क गया और धमकी देने लगा।
लोगों ने इस पूरे प्रकरण का वीडियो बनाकर सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया है और आरोपित दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
मामला हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र का है। यहां तैनात दरोगा राजेंद्र सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस सम्बंध में एएसपी ज्ञानजय सिंह ने बताया कि दरोगा को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच सीओ करेंगे।
Leave a Reply